Home Uttarakhand Dehradun दिलाराम बाजार में लगी आग, रेस्टोरेंट समेत तीन दुकानें हुई खाक

दिलाराम बाजार में लगी आग, रेस्टोरेंट समेत तीन दुकानें हुई खाक

देहरादून। fire in dilaram market व्यस्ततम राजपुर रोड पर दिलाराम बाजार में भीषण अग्निकांड की घटना हो गयी। इस भीषण अग्निकांड में रेस्टोरेंट समेत तीन प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गयी। जिसने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। ये तीनों प्रतिष्ठान टीन के खोखों में हैं।

आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। काफी देर जूझ कर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सारा सामान खाक हो चुका था।