Home Uttarakhand Dehradun कलम की ताकत से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डॉ. उस्मानी

कलम की ताकत से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डॉ. उस्मानी

कलम की ताकत से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डॉ. उस्मानी

देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को संगठन के माजरा स्थित कार्यालय में संविधान और पत्रकारों का दायित्व विषय पर एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं टाइम्स विटनेस के प्रधान संपादक अफरोज खान ने की, जबकि संचालन संगठन के सलाहकार अशरफ हाशमी तथा कोषाध्यक्ष व दबंग न्यूज़ के संपादक मोहम्मद इकराम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. जमशेद उस्मानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अफरोज खान ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की महत्वपूर्ण पहचान है। पत्रकारों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

एसोसिएशन के सलाहकार अशरफ हाशमी ने कहा कि पत्रकार समाज और व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दबंग न्यूज़ के संपादक मोहम्मद इकराम अंसारी ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए, बल्कि संविधान में निहित आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने का संकल्प होना चाहिए।

दैनिक सदा ए हुजैफा के संपादक आसिफ हुसैन ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही जानकारी देना और जनहित के सवालों को सामने लाना है। दैनिक मरकज-ए-खबर के संपादक अशरफ जमाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सैयद अरमान और डॉ. बिलाल अंसारी ने भी संविधान के मूल सिद्धांतों, सामाजिक समानता, नागरिक अधिकारों तथा पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here