Home Uttarakhand Dehradun बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल...

बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल : चौधरी

बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल : चौधरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई ‘बैणी-भुली योजना’ प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बैणी-भुली योजना प्रदेश की उन महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है, जो स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन और विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं।

एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की पांच लाख 23 हजार महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 550 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। पहली किस्त दिसंबर माह में जारी की जाएगी।

चुनाव के समय महिलाओं के खाते में पैसे डालने के सवाल पर कहा कि, सरकार की बहुत सारी योजनाएं पहले से संचालित है, इस को अब शुरू किया जा रहा है। कहा कि क्या कुछ संगठन और आम जनता चुनाव के समय अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन नही करते? इस योजना में लालच देने वाली कोई बात नही है।

ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने डॉ. हरक सिंह रावत के रूद्रप्रयाग से चुनाव मैदान में आने के सवाल पर कहा कि कोई भी कही से भी चुनाव लड़ सकता है, मगर हरक सिंह रावत को याद रखना चाहिए की 2012 में जब उन्होने रूद्रप्रयाग से चुनाव लड़ा था, तो धारी देवी मंदिर में कसम खाई थी कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिये चुनाव लड़ रहे हैं, अगर सीएम नही बना को इस्तीफा दे दुंगा। सबने देखा कि वह कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here