Home Uttarakhand Dehradun भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव के रूप में...

भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव के रूप में मनाया गया

भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव के रूप में मनाया गया

बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।

देहरादून। Lord Birsa Munda’s birth anniversary celebrated as tribal pride भारत सरकार ने 15 नवम्बर जो कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है को इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। तदानुसार, आई सी एफ आर ई-वन अनुसंधान संस्थान, देहारादून द्वारा इस दिवस को आज जनजातीय गौरव के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के डॉ॰ एन के उप्रेती, समूह समन्वयक अनुसंधान एवं कार्यकारी निदेशक द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थान के सभी वैज्ञानिक, अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समन्वयन विस्तार प्रभाग तथा वन संवर्धन एवं वन प्रबंधन द्वारा किया गया।