Home Uttarakhand Haridwar कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी



हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री भेजने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट पर दो अलगकृअलग मोबाइल नंबरों से आपत्तिजनक सामग्री भेजी गई। इनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऑडियो, वीडियो और संदेश शामिल थे। इन संदेशों में विधायक की धार्मिक पहचान को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

सबसे गंभीर बात यह रही कि भेजी गई सामग्री में एक नकाबपोश व्यक्ति का वीडियो भी शामिल था। इस वीडियो में नकाबपोश व्यक्ति साफकृसाफ विधायक को जान से मारने की धमकी दे रहा था। विधायक ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन मोबाइल नंबरों से धमकी भरे संदेश और आपत्तिजनक सामग्री भेजी गई, उन्हें ट्रेस करने का काम तेजी से चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर धरपकड़ की जाएगी। वहीं कांग्रेस विधायक को धमकी देने के मामले के बाद राजनीतिक हल्कों मेें भी हलचल मच गयी है। फिलहाल मंगलौर विधायक का इस मामले में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।