Home Uttarakhand Dehradun विकास के लिए भाजपा को जिताकर मोदी के हाथों को मजबूत करें...

विकास के लिए भाजपा को जिताकर मोदी के हाथों को मजबूत करें : महाराज

विकास के लिए भाजपा को जिताकर मोदी के हाथों को मजबूत करें : महाराज

देहरादून/मध्यप्रदेश। Strengthen Modi’s hands by making BJP win for development छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज फिर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं कर मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा सरकार को सत्तारूढ़ करने का जनता से आह्वान किया। महाराज ने कहा कि यदि राज्य में विकास चाहिए तो भाजपा को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए।

महाराज ने मध्यप्रदेश के प्रसवाडा, विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर नानोह कांवरे, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से कालू सिंह ठाकुर, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती गंगा सज्जन सिंह के लिए धुआंधार प्रचार कर कई चुनावी जनसभाओं के माध्यम से भाजपा को विजय बनाने का जनता से अनुरोध किया।