Home Uttarakhand Dehradun चाटुकार मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे धामी : माहरा

चाटुकार मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे धामी : माहरा

चाटुकार मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे धामी : माहरा

देहरादून। Dhami will be known as a sycophant Chief Minister उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के छद्य्म हिन्दुत्व वाद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दुओं को छलने का काम भाजपा करती है, कंाग्रेस ने कभी भी धर्म के नाम पर राजनीति नही की है।

उन्होंने कहा कि जिस राम मन्दिर निर्माण का भाजपा बार-बार अपने को श्रेय देने की बात करती है उसके ढांचे का ताला भी स्व. राजीव गांधी ने खुलवाया था, मगर कांग्रेस ने कभी भी इसका श्रेय लेने की चेष्टा नहीं की, कभी भी इस मुद्दे को राजनैतिक हथियार नहीं बनाया। भाजपा और उसके शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी राम मन्दिर के निर्माण का श्रेण खुद को देते हैं जबकि सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय पर इस समस्या का समाधान हो पाया है।

माहरा ने कहा कि भाजपा केवल हिन्दुत्व के नाम पर देश की जनता को आपस में लड़ाने और गुमराह करने का काम करती आई है, उसने न तो हिन्दुओं के हित में कोई काम किया और न ही देश हित में केवल स्वयं के हितों का संरक्षण किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा के दौरान राज्य की धामी सरकार ने सोची समझी रणनीति के तहत अपने नेता नरेन्द्र मोदी की चाटुकारिता करने के लिए उनके भाई के नाम पर आरती की बुकिंग कराकर राहुल गांधी को आरती में शांमिल होने से रोकने का पूरा प्रयास किया, मगर ऐसा नहीं हो पाया, इसे भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निम्न स्तर की चाटुकारिता वाली राजनीति ही कहा जायेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म के धार्मिक स्थलों पर भाजपा का एकाधिकार नहीं है उसमें सभी हिन्दुओं को शाामिल होने का पूरा अधिकार है।